Thursday, June 2, 2011


हम  आपके  हुए, गुरुवर  स्वीकार  लेना 

हम  आपके  हुए, गुरुवर  स्वीकार  लेना 
नश्वर जग  में  उलझे  हुए  हैं,
हमको  उबार  लेना, 
हम  आपके  हुए, गुरुवर  स्वीकार  लेना...

जीवन  के  हर  सफ़र  में, मैंने  थी  मात  खाई,
तेरी  कृपा  ने  गुरुवर, बिगड़ी  मेरी  बनाई,
गुरु  द्वारे  मैं  अब  हूँ  आया,
दुर्गुण  को  मार  देना, 
हम  आपके  हुए, गुरुवर  स्वीकार  लेना...

जब  से  है  तुमको  पाया, मुझे  सच्चा  सुकून  आया,
दुःख  दर्द  सारे  भूला, मुझे  तेरा  मिला  है  साया,
वही  करूँ  जो  तुम  चाहते  हो,
प्रीति  अपार  देना, 
हम  आपके  हुए, गुरुवर  स्वीकार  लेना...

तुम  ही  हो  सबके  दाता, करुणा  निधान  तुम  हो,
भक्तों  के  तुम  सहारे, हम  सब  के  प्राण  तुम  हो,
सदा  करूँ  मैं  तेरा  सुमिरण,
मुझे  सदविचार  देना, 
हम  आपके  हुए, गुरुवर  स्वीकार  लेना...

मतलब  की  सारी  दुनिया, नहीं  कोई  था  हमारा,
मझधार  में  थी  नैया, नहीं  दिखता  था  किनारा,
अब  है  तेरा  दामन  पकड़ा,
निश  दिन  दीदार  देना, 
हम  आपके  हुए, गुरुवर  स्वीकार  लेना...

भक्ति  को  पा  के  तेरी, सँवरी  है  दुनिया  मेरी,
तुमसे  ही  मैंने  पायी, खुशियाँ  प्रभु  घनेरी,
तू  ही  पिता  और  तू  ही  माता, 
जीवन  का  सार  देना,
हम  आपके  हुए, गुरुवर  स्वीकार  लेना...
 
Hum apke hue, Guruvar sweekar lena
 
Hum apke hue, Guruvar sweekar lena
Nashwar jag me uljhe hue hai,
Humko ubar lena,Hum apke hue.......

Jeevan ke har safar me, maine thi maat khai,
Teri kripa ne Guruvar, bigdi meri banai,
Guru-dware mai ab hun aya,
Durgun ko maar dena, Hum apke hue.........

Jab se hai tumko paya, mujhe sacha sukun aya,
Dukh dard sare bhula, mujhe tera mila hai saya,
Wahi karu jo tum chahte ho,
Priti apaar dena, Hum apke hue...........

Tum hi ho sabke data, karuna nidhan tum ho,
Bhakto ke tum sahare, hum sab ke pran tum ho,
Sada karun mai tera sumiran,
Mujhe sadvichar dena, Hum apke hue..........

Matlab ki sari duniya, nahi koi tha humara,
Majh-dhar me thi naiya, nahi dikhta tha kinara,
Ab hai tera daman pakda,
Nish-din didar dena, Hum apke hue......

Bhakti ko paa ke teri, sanwri hai duniya meri,
Tumse hi maine payi, khushiyan Prabhu ghaneri,
Tu hi pita aur tu hi mata, Hum apke hue......

No comments:

Post a Comment